बुलेटिन नंबर 07 गाड़ियों का रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन
दिनांक 23/07/2021 के बुलेटिन नंबर 6 की निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र में चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित गाड़ियां रद्द और मार्ग परिवर्तन किया गया है:
गाड़ियां रद्द करना:
1) दिनांक 23/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01152 मडगांव - मुंबई सीएसएमटी 'जनशताब्दी' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 23/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02617 एरणाकुलम - ह. निजामुद्दीन दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
3) दिनांक 26/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02618 ह.निजामुद्दीन-एरणाकुलम दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
4) दिनांक 23/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष यात्रा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
5) दिनांक 23/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
1) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.09331 कोच्चुवेली-इंदौर साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी रेणिगुंटा जं., गुडूर जं., विजयवाड़ा जं., बल्हारशाह, इटारसी जं., भोपाल जं., उज्जैन जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।