बुलेटिन नंबर 8 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, आंशिक रद्दीकरण
दिनांक 23/07/2021 के बुलेटिन नंबर 7 की निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र के चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया है और दक्षिण पश्चिम रेलवे के दूध सागर-कारानजोल सेक्शन में भूस्खलन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द करने, मार्ग परिवर्तित करने और आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया हैः-
गाड़ियां रद्द करना :
1) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट)-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 'नेत्रावती' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट)- मंगलूरु सेंट्रल दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
3) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.01133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलुरु जं. दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
4) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.01004 सावंतवाड़ी रोड-दादर दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
5) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.02431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह.निजामुद्दीन 'राजधानी' त्रि-साप्ताहिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
6) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
7) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.06083 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह. निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
8) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.08048 वास्को-द-गामा - हावड़ा जं. विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
9) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.07420 वास्को-द-गामा - तिरुपति विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का आंशिक रद्दीकरण :
1) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 02780 ह. निजामुद्दीन - वास्को-द-गामा विशेष की यात्रा को लोंडा जंक्शन -वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
1) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 09262 पोरबंदर - कोच्चुवेली साप्ताहिक विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल, कर्जत, पुणे जं., दौंड जं., वाडी जं., धर्मावरम जं., कृष्णराजपुरम, ईरोड जं. से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।