बुलेटिन नंबर 09 गाड़ियों का रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन
दिनांक 23/07/2021 के बुलेटिन संख्या 8 के निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र के चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया है और दक्षिण पश्चिम रेलवे के दूध सागर-कारानजोल सेक्शन में भूस्खलन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द करने और मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया हैः-
गाड़ियां रद्द करनाः
1) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.01112 मडगांव - मुंबई सीएसएमटी 'कोंकण कन्या' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.01111 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव 'कोंकण कन्या' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
3) दिनांक 24/07/2021 की गाड़ी सं.01003 दादर - सावंतवाड़ी रोड दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
4) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.02907 मडगांव - हापा साप्ताहिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
5) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.02779 वास्को-द-गामा - ह. निजामुद्दीन दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
6) दिनांक 25/07/2021 की गाड़ी सं.02780 एच. निजामुद्दीन - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
7) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर - वास्को-द-गामा विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
8) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
9) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.07420/07022 वास्को-द-गामा - तिरुपति / हैदराबाद विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
1) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.04560 चंडीगढ़-कोच्चुवेली साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मिरज जं., वाडी जं., धर्मावरम जं., कृष्णराजपुरम, जोलारपेट्टई 'ए', षोरणूर जं. से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
2) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.02475 हिसार - कोयम्बत्तूर साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मिरज जं., वाडी जं., धर्मावरम जं., कृष्णराजपुरम, जोलारपेट्टई 'ए' से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
3) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.02618 ह. निजामुद्दीन - एरणाकुलम दैनिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी दौंड जं., वाडी जं., धर्मावरम जं., कृष्णराजपुरम, ईरोड जं., षोरणूर जं. से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
4) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल दैनिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मिरज जंक्शन, वाडी जंक्शन, धर्मावरम जंक्शन, कृष्णराजपुरम, ईरोड जंक्शन, षोरणूर जं. से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।