विशेष गाड़ियों को पुनः शुरू, रद्दीकरण, आंशिक रद्दीकरण और समय में पुनर्निर्धारण

Restoration , Cancellation, Partial Cancellation & Rescheduling of Special Trains

कोंकण रेलवे पर रत्नागिरी क्षेत्र के चिपलूण-कामथे स्टेशनों के बीच किमी 130/07 - 131/00 पर भारी वर्षा/बाढ़/भूस्खलन के कारण यातायात स्थगित की गई थी जिसे 24/07/2021 को 03:45 बजे पुनः शुरू किया गया। मध्य रेलवे, दक्षिण रेलवे, उत्तर रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सेवाएं पुनः शुरू करने (पहले मध्य रेलवे द्वारा रद्द की गई थी), रद्द, आंशिक रद्द और समय में पुनर्निर्धारण करने का निर्णय लिया गया है:

विशेष गाड़ियों की सेवाएं पुनः शुरू करना :

1) गाड़ी सं.01003 दादर-सावंतवाड़ी रोड दैनिक विशेष जो पहले 24/07/2021 से 27/07/2021 तक रद्द की गई थी, अब 25/07/2021 से 27/07/2021 तक पुनः शुरू कर दी गई है.

2) गाड़ी सं.01004 सावंतवाड़ी रोड - दादर दैनिक विशेष जो पहले 25/07/2021 से 28/07/2021 तक रद्द की गई थी, अब पुनः शुरू कर दी गई है।

3) गाड़ी सं.01133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलूरु जं. दैनिक विशेष जो पहले 24/07/2021 से 27/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब 25/07/2021 से 27/07/2021 तक पुनः शुरू कर दी गई है। 4) गाड़ी सं.01134 मंगलूरु जं. - मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष जो पहले 25/07/2021 से 28/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब 26/07/2021 से 28/07/2021 तक पुनः शुरू कर दी गई है। 5) गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव दैनिक विशेष जो पहले 24/07/2021 से 27/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब 25/07/2021 से 27/07/2021 तक पुनः शुरू कर दी गई है।

6) गाड़ी सं.01152 मडगांव-मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष जो पहले 25/07/2021 से 28/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब 26/07/2021 से 28/07/2021 तक पुनः शुरू कर दी गई है।

7) गाड़ी सं.01111 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव दैनिक विशेष जो पहले 24/07/2021 से 28/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब पुनः शुरू कर दी गई है।

8) गाड़ी सं.01112 मडगांव-मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष जो पहले 24/07/2021 से 27/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब पुनः शुरू कर दी गई है।

9) गाड़ी सं.01113 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव दैनिक विशेष जो पहले 25/07/2021 से 28/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब पुनः शुरू कर दी गई है।

10) गाड़ी सं.01114 मडगांव-मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष जो पहले 24/07/2021 से 27/07/2021 तक रद्द कर दी गई थी, अब 25/07/2021 से 27/07/2021 तक पुनः शुरू कर दी गई है।

गाड़ियां रद्द करना:

1) गाड़ी सं.02618 ह. निजामुद्दीन - एरणाकुलम जं मंगला दैनिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

2) गाड़ी संख्या 06002 ह. निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 23/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

3) गाड़ी सं.06337 ओखा-एरणाकुलम द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

4) गाड़ी सं.08047 हावड़ा – वास्को-द-गामा विशेष दिनांक 26/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

5) गाड़ी सं.02119 मुंबई सीएसएमटी - करमाली तेजस विशेष दिनांक 24/07/2021 और 27/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

6) गाड़ी सं.02120 करमाली-मुंबई सीएसएमटी तेजस विशेष दिनांक 25/07/2021 और 28/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

7) गाड़ी सं.02198 जबलपुर-कोयम्बत्तूर साप्ताहिक विशेष दिनांक 23/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

8) गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर-जबलपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 26/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

9) गाड़ी सं.01113 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव दैनिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

10) गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल नेत्रावती दैनिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

11) गाड़ी संख्या 01004 सावंतवाड़ी रोड - दादर दैनिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

12) गाड़ी संख्या 09578 जामनगर - तिरुनेलवेली द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

13) गाड़ी संख्या 04559 कोचुवेली-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

14) गाड़ी संख्या 06098 योग नगरी ऋषिकेश-कोच्चुवेली साप्ताहिक विशेष दिनांक 26/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

15) गाड़ी संख्या 04560 चंडीगढ़-कोच्चुवेली द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 28/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

16) गाड़ी संख्या 02779 वास्को-द-गामा - ह.निजामुद्दीन दैनिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

17) गाड़ी संख्या 07339 यशवंतपुर – वास्को-द-गामा विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

18) गाड़ी संख्या 07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

19) गाड़ी सं.06337 ओखा-एरणाकुलम द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

20) गाड़ी संख्या 02780 ह. निजामुद्दीन – वास्को-द-गामा दैनिक विशेष दिनांक 26/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

गाड़ियों का आंशिक रद्दीकरण:

1) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.08047/07603 हावड़ा-काचीगुडा/वास्को-द-गामा विशेष के स्लिप कोच हुबली - वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है। यह गाड़ी हुबली में आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।

2) दिनांक 25/07/2021 की गाड़ी सं.08048/07604 वास्को-द-गामा/काचीगुडा-हावड़ा के स्लिप कोच वास्को-द-गामा - हुबली के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दा गई है।

गाड़ियों के समय में पुनर्निर्धारण:

1) 24/07/2021 को 10.40 बजे प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02617 एरणाकुलम जं. - ह. निजामुद्दीन दैनिक विशेष 24/07/2021 को 13.25 बजे एरणाकुलम जं. से पुनर्निर्धारित की गई है यानी यह गाड़ी 02.45 घंटे देरी से चलेगी।

2) 24/07/2021 को 09.15 बजे प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष 24/07/2021 को 14.00 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से पुनर्निर्धारित की गई है यानी यह गाड़ी 04.45 घंटे देरी से चलेगी।

3) 24/07/2021 को 15.30 बजे प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02476 कोयम्बत्तूर - हिसार साप्ताहिक विशेष 25.07.2021 को 12.45 बजे कोयम्बत्तूर से पुनर्निर्धारित की गई है यानी यह गाड़ी 21.15 घंटे देरी से चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer