गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाती है अब इसकी अवधि 06 अगस्त से 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई गई है।
2) गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष प्रत्येक सोमवार को चलाई जाती है अब इसकी अवधि 09 अगस्त 2021 से 03 जनवरी 2022 तक बढ़ाई गई है।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।