विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि

Extension of Services of Special Train

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) की सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है और मौजूदा संरचना, समय और पथ विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) की सेवाओं में वृद्धि:

1) प्रत्येक सोमवार को चलने वाली गाड़ी सं.09424 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित), जिसे पहले 30 अगस्त, 2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसको 06 सितंबर, 2021 से अगली सूचना मिलने तक बढ़ाया गया है।

2) प्रत्येक गुरूवार को चलने वाली गाड़ी सं.09423 तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित), जिसे पहले 02 सितंबर, 2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसको 09 सितंबर, 2021 से अगली सूचना मिलने तक बढ़ाया गया है।

उपरोक्त गाड़ियों के समय की अधिक जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR