कोंकण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य के कारण गाड़ियों का रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण

Cancellation & Rescheduling of Trains Due to Upgradation Work over Konkan Railway

कोंकण रेलवे पर रोहा-वीर सेक्शन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के बुनियादी संरचना कार्य के कारण, निम्नानुसार गाड़ियां रद्द और पुनर्निर्धारित की गईं हैं।

गाड़ियों का रद्दीकरण:

1) दिनांक 30/08/2021 की गाड़ी सं.01085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. विशेष पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

2) दिनांक 30/08/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01113 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. त्योहार विशेष पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

3) दिनांक 30/08/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01114 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी त्योहार विशेष पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

4) दिनांक 31/08/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01086 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

गाड़ियों का पुनर्निर्धारण:

1) दिनांक 29/08/2021 की गाड़ी सं.01112 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष मडगांव जंक्शन पर 20:45 बजे पुनर्निर्धारित की गई है। यानी यह गाड़ी 04:00 घंटे देरी से चलेगी।

2) दिनांक 29/08/2021 की गाड़ी सं.01134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष मंगलुरु जंक्शन पर 21:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है। यानी यह गाड़ी 04.25 घंटे देरी से चलेगी।

3) दिनांक 30/08/2021 की गाड़ी सं.02413 मडगांव जं. - एच. निजामुद्दीन विशेष मडगांव जंक्शन पर 11:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है। यानी यह गाड़ी 03 घंटे देरी से चलेगी।

4) दिनांक 30/08/2021 की गाड़ी सं.01152 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष मडगांव जंक्शन पर 14:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है। यानी यह गाड़ी 02 घंटे देरी से चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer