विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी रूप से वृद्धि
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: 21 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान डिब्बे जोड़े गए। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 23 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
1) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 03.09.2021 (शुक्रवार) को जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी।
2) गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 06/09/2021 (सोमवार) को कोयम्बत्तूर जं.से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।