गाड़ी सं.07371/07372 वास्को-द-गामा - चेन्नई सेंट्रल - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सं.07371/07372 वास्को-द-गामा - चेन्नई सेंट्रल - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष की सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.07371 / 07372 वास्को-द-गामा - चेन्नई सेंट्रल - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष:
1) गाड़ी सं.07371 वास्को-द-गामा - चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष दिनांक 09/09/2021 तक अधिसूचित की गई थी, अब दिनांक 16/09/2021 (1 फेरा) तक इसकी अवधि बढ़ा दी गई है।
2) गाड़ी सं.07372 चेन्नई सेंट्रल - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष दिनांक 10/09/2021 तक अधिसूचित की गई थी, अब दिनांक 17/09/2021 (1 फेरा) तक इसकी अवधि बढ़ा दी गई है।
उपरोक्त गाड़ियों के समय की अधिक जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का कृपया पालन करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।