विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी नं. 02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयंबटूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: मौजूदा 21 डिब्बों की संरचना में 02 शयनयान डिब्बें बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 23 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगी।
-
गाड़ी नं. 02198 जबलपुर जं. - कोयंबटूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष, जबलपुर जं. से 17/09/2021 (शुक्रवार) को प्रस्थान करेगी।
-
गाड़ी नं. 02197 कोयंबटूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष, कोयंबटूर जं. से 20/09/2021 (सोमवार) को प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।