दक्षिण पश्चिम रेलवे पर ट्रैक दोहरीकरण का बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक हुब्बली मंडल में सांवर्डे - चांदर गोवा - मडगांव जंक्शन सेक्शन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ियां निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण :
1) गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर एक्सप्रेस - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष की यात्रा दिनांक 06/10/2021 से 09/10/2021 तक रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष की यात्रा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक रद्द की गई है।
3) गाड़ी सं.07342 वास्को-द-गामा - कुलेम यात्री विशेष की यात्रा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक रद्द की गई है।
4) गाड़ी सं.07379 कुलेम - वास्को-द-गामा डीईएमयू यात्री विशेष की यात्रा दिनांक 30/09/2021 से 10/10/2021 तक रद्द की गई है।
5) गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा- कुलेम डीईएमयू यात्री विशेष की यात्रा दिनांक 30/09/2021 से 10/10/2021 तक रद्द की गई है।
6) गाड़ी सं.07344 कुलेम - वास्को-द-गामा डीईएमयू यात्री विशेष की यात्रा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक रद्द की गई है।
गाड़ियों का आंशिक रद्दीकरण::
1) गाड़ी सं.08047 हावडा जं.- वास्को-द-गामा विषेश की यात्रा दिनांक 02/10/2021, 04/10/2021, 05/10/2021, 07/10/2021 को हुब्बली - वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है और यह गाड़ी वास्को-द-गामा के स्थान पर हुब्बली में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
2) गाड़ी सं.08048 वास्को-द-गामा - हावडा जं. विषेश की यात्रा दिनांक 05/10/2021, 07/10/2021, 08/10/2021, 10/10/2021 को वास्को-द-गामा - हुब्बली के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है और यह गाड़ी वास्को-द-गामा के बजाय हुब्बली से अपनी यात्रा शुरु करेगी।
3) दिनांक 03/10/2021, 05/10/2021, 06/10/2021 और 08/10/2021 को काचीगुडा से सेवा प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07603/08047 के काचीगुडा - वास्को-द-गामा स्लिप कोच अपने निर्धारित स्टेशन के पूर्व हुब्बली स्टेशन पर हटाए जाएंगे।
4) दिनांक 05/10/2021, 07/10/2021, 08/10/2021 और 10/10/2021 की गाड़ी सं.08048/07604 में वास्को-द-गामा - काचीगुडा स्लिप कोच की वास्को-द-गामा के स्थान पर हुब्बली से सेवा प्रारंभ होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है ।