विशेष गाड़ी के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02475 / 02476 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक विशेष: मौजूदा 18 एलएचबी डिब्बों की संरचना में 01 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा जोड़ा गया है। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 19 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
1) गाड़ी सं.02475 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक विशेष दिनांक 13/10/2021 से 01/12/2021 (बुधवार) तक हिसार जं. से प्रस्थान करेगी।
2) गाड़ी सं.02476 कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक विशेष दिनांक 16/10/2021 से 04/12/2021 (शनिवार) तक कोयम्बत्तूर जं.प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।