त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के समन्वय से मौजूदा पथ, ठहराव और समय के साथ निम्नलिखित त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
क) मौजूदा संरचना के साथ त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाना:
1) गाड़ी सं.02620 मेंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दैनिक की सेवा दिनांक 08/11/2021 से 31/01/2022 तक बढ़ाई गई है।
2) गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल विशेष दैनिक की सेवा दिनांक 09/11/2021 से 01/02/2022 तक बढ़ाई गई है।
3) प्रत्येक बुधवार को चलने वाली गाड़ी सं.06072 तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक विशेष की सेवा दिनांक 10/11/2021 से 26/01/2022 तक बढ़ाई गई है।
4) प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली गाड़ी सं.06071 दादर-तिरुनेलवेली साप्ताहिक विशेष की सेवा दिनांक 11/11/2021 से 27/01/2022 तक बढ़ाई गई है।
ख) संशोधित संरचना के साथ त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं को बढा़ना:
1) प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार को चलने वाली गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक विशेष की सेवा दिनांक 10/11/2021 से 28/01/2022 तक बढ़ाई गई है।
2) प्रत्येक सोमवार और शनिवार को चलने वाली गाड़ी सं.06337 ओखा - एरणाकुलम जं. द्वि-साप्ताहिक विशेष की सेवा दिनांक 13/11/2021 से 23/01/2022 तक बढ़ाई गई है।
कुल 23 डिब्बों - द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृताय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 13 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, एसएलआर – 02
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय-सारणी के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का कृपया पालन करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।