विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
क) गाड़ी सं.06585 / 06586 क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन – कारवार- क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन दैनिक विशेष: मौजूदा 14 डिब्बों की संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया हैं। यह गाड़ी 15 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगी।
क) गाड़ी सं.06585 क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन- कारवार दैनिक विशेष क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन से दि.13/10/2021 और 14/10/2021 को प्रस्थान करेगी।
ख) गाड़ी सं.06586 कारवार - क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन दैनिक विशेष कारवार स्टेशन से दि.14/10/2021 और 15/10/2021 को प्रस्थान करेगी।
ख) गाड़ी सं.02779 / 02780 वास्को-द-गामा - ह.निजामुद्दीन - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष: मौजूदा 20 डिब्बों की संरचना में 01 तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी 21 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगी।
क) दि.14/10/2021 से 18/10/2021 तक गाड़ी सं.02779 वास्को-द-गामा - ह.निजामुद्दीन दैनिक विशेष वास्को-द-गामा स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
ख) दि.16/10/2021 से 20/10/2021 तक गाड़ी सं.02780 ह.निजामुद्दीन - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष ह.निजामुद्दीन स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।