गाड़ी सं.09187/09188 सूरत-करमाली- सूरत साप्ताहिक विशेष का विशेष किराए पर संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम और मध्य रेलवे के समन्वय से पूजा-दीवाली-छठ त्योहार के दौरान गाड़ी सं.09187 / 09188 सूरत - करमाली - सूरत साप्ताहिक विशेष को विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी सं.09187 / 09188 सूरत - करमाली - सूरत साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी सं.09187सूरत – करमाली साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 26 अक्तूबर से 30 नवंबर, 2021 तक 19.50 बजे प्रत्येक मंगलवार को सूरत से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 13:10 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09188करमाली - सूरत साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 27 अक्तूबर से 01 दिसंबर, 2021 तक प्रत्येक बुधवार को 14.10 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 08:35बजे सूरत पहुंचेगी।
यह गाड़ी वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 17 डिब्बे = वातानुकूलित खुर्चि यान - 01 डिब्बा, सेकेंड सीटिंग - 14 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय की अधिक जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।