विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

Temporary Augmentation of coaches in Special Trains

दीपावली त्योहार 2021 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

क) गाड़ी सं.06585/06586 क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन-कारवार-क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु स्टेशन दैनिक एक्सप्रेस विशेष: 14 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा जोड़ा गया। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 15 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

1. गाड़ी सं.06585 क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु स्टेशन-कारवार दैनिक एक्सप्रेस विशेष 31/10/2021 से 05/11/2021 तक क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु स्टेशन से चलाई जाएगी।

2. गाड़ी सं.06586 कारवार-क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु स्टेशन दैनिक एक्सप्रेस विशेष 01/11/2021 से 06/11/2021 तक कारवार से चलाई जाएगी।

ख) गाड़ी सं.02779/02780 वास्को-द-गामा- ह.निजामुद्दीन - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष: 20 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा जोड़ा गया। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 21 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

1. गाड़ी सं.02779 वास्को-द-गामा - ह.निजामुद्दीन दैनिक विशेष 31/10/2021 से 07/11/2021 तक वास्को-द-गामा से चलाई जाएगी।

2. गाड़ी सं.02780 ह.निजामुद्दीन - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष 02/11/2021 से 09/11/2021 तक ह.निजामुद्दीन से चलाई जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR