क्रिसमस और नव वर्ष – 2021/22 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Special Trains during Christmas & New Year 2021 / 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से क्रिसमस और नव वर्ष 2021/2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।

1) गाड़ी सं.01287 / 01288 दादर - थिविम - दादर द्वि-साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित):

गाड़ी सं.01287 दादर - थिविम द्वि-साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 18 दिसंबर, 2021 से 01 जनवरी 2022 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 00:35 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:00 बजे थिविम पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01288 थिविम - दादर द्वि-साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 20 दिसंबर, 2021 से 03 जनवरी, 2022 तक प्रत्येक गुरूवार और सोमवार को 13:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:20 बजे दादर पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 17 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकुलित - 01 डिब्बा, संयुक्त(प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत) - 01 डिब्बा, तृतिय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 04 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 07 डिब्बे, एसएलआर – 02.

2) गाड़ी सं.01290 / 01289 थिविम - पनवेल - थिविम त्रि-साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) :

गाड़ी सं.01290 थिविम - पनवेल त्रि-साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 18 दिसंबर, 2021 से 02 जनवरी, 2022 तक प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को 13:30 बजे थिविम से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:45 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01289 पनवेल -थिविम त्रि-साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 19 दिसंबर, 2021 से 02 जनवरी, 2022 तक प्रत्येक गुरुवार, रविवार और सोमवार को 00:15 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:00 बजे थिविम पहुंचेगी।

यह गाड़ी सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 17 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकुलित - 01 डिब्बा, संयुक्त(प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत) -01 डिब्बा, तृतिय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 04 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 07 डिब्बे, एसएलआर – 02.

3) गाड़ी सं.01291 / 01292 पुणे जं. - करमाली - पुणे जं. साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) :

गाड़ी सं.01291 पुणे जं. - करमाली साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 17 दिसंबर, 2021 से 07 जनवरी, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 17:30 बजे पुणे जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:00 बजे करमाली पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01292 करमाली -पुणे जं. साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 19 दिसंबर, 2021 से 09 जनवरी, 2022 तक प्रत्येक रविवार को 09:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:50 बजे पुणे जं. पहुंचेगी।

यह गाड़ी लोणावला, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकुलित - 01 डिब्बा, तृतिय श्रेणी वातानुकूलीत - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

4) गाड़ी सं.01294 / 01293 करमाली - पनवेल – करमाली साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) :

गाड़ी सं.01294 करमाली - पनवेल साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 18 दिसंबर, 2021 से 08 जनवरी, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को 09:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01293 पनवेल- करमाली साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 18 दिसंबर, 2021 से 08 जनवरी, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को 22:00 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:00 बजे करमाली पहुंचेगी।

यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकुलित - 01 डिब्बा, तृतिय श्रेणी वातानुकूलीत - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।

उपरोक्त गाड़ियों के लिए बुकिंग 28/11/2021 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR