गाड़ी सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुशखबरी। दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों के वही समय और ठहराव तथा संरचना के साथ सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1. दिनांक 28/01/2022 तक अधिसूचित गाड़ी सं.17321 वास्को-द-गामा - जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस, प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 04/02/2022 तक अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दी गई है।
2. दिनांक 31/01/2022 तक अधिसूचित गाड़ी सं.17322 जसीडिह - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस, प्रत्येक सोमवार को दिनांक 07/02/2022 तक अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दी गई है।
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।