क्रिसमस और नव वर्ष 2021/2022 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Special Train during Christmas & New Year 2021 / 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से क्रिसमस और नव वर्ष 2021/2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.09619 / 09620 अजमेर जं.- वास्को-द-गामा - अजमेर जं. साप्ताहिक विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.09619 / 09620 अजमेर जं. - वास्को-द-गामा - अजमेर जं. साप्ताहिक विशेष:

गाड़ी सं.09619 अजमेर जं. - वास्को-द-गामा साप्ताहिक विशेष 25 दिसंबर, 2021 (शनिवार) और 01 जनवरी 2022 (शनिवार) को 09.00 बजे अजमेर जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.45 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09620 वास्को-द-गामा - अजमेर जं. साप्ताहिक विशेष 27 दिसंबर, 2021 (सोमवार) और 03 जनवरी, 2022 (सोमवार) को 09:20 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:00 बजे अजमेर जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी जयपुर जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वापी, वसई रोड जंक्शन, पनवेल जंक्शन, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली और मडगांव जं. स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना: कुल 21 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 07 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, जनरेटर कार – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR