गाड़ी सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे के समन्वय से मौजूदा मार्ग, ठहराव और समय के साथ निम्नलिखित गाड़ी सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1. दिनांक 31.01.2022 तक अधिसूचित गाड़ी सं.12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) मत्स्यगंधा एक्सप्रेस दैनिक को अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
2. दिनांक 01.02.2022 तक अधिसूचित गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस दैनिक को अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
3. दिनांक 26.01.2022 तक अधिसूचित प्रत्येक बुधवार को चलने वाली गाड़ी सं.22630 तिरुनेलवेली - दादर एक्सप्रेस को अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
4. दिनांक 27.01.2022 तक अधिसूचित प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली गाड़ी सं.22629 दादर - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
5. दिनांक 28.01.2022 तक अधिसूचित प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार को चलने वाली गाड़ी सं.16338 एरणाकुलम - ओखा एक्सप्रेस को सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
6. दिनांक 23.01.2022 तक अधिसूचित प्रत्येक सोमवार और शनिवार को चलने वाली गाड़ी सं.16337 ओखा - एरणाकुलम एक्सप्रेस को अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।