कैसल रॉक और वास्को-द-गामा सेक्शन के बीच अपग्रेडेशन कार्य

Upgradation works between Castle Rock & Vasco - Da - Gama section

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा 26/01/2022 से 04/02/2022 तक हुब्बल्लि मंडल में कैसल रॉक और वास्को-द-गामा सेक्शन के बीच कुलेम चरण-I के लिए दोहरीकरण परियोजना का अपग्रेडेशन कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर होने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियां रद्द करना:

1) गाड़ी सं.07342 वास्को-द-गामा - कुलेम पैसेंजर विशेष की यात्रा दिनांक 30/01/2022 और 04/02/2022 को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

2) गाड़ी सं.07341 कुलेम – वास्को-द-गामा पैसेंजर विशेष की यात्रा दिनांक 30/01/2022 और 04/02/2022 को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

गाड़ियों का विनियमन:

1) गाड़ी सं.11097 पुणे जं. - एरणाकुलम जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 29/01/2022 को हुब्बल्लि मंडल में 30 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR