करमाली और वेर्णा सेक्शन के बीच राष्ट्रीय महामार्ग / पीडब्ल्यूडी गोवा के सड़क ऊपरी पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य

Girder Launching for Road Over Bridge of National Highway / PWD Goa between Karmali and Verna section

गोवा राज्य में करमाली और वेर्णा सेक्शन के बीच दिनांक 24/01/2022 से 10/02/2022 तक राष्ट्रीय महामार्ग एनएच-66/पीडब्ल्यूडी के सड़क ऊपरी पुल के लिए 63 मीटर गर्डर लॉन्च किया जाएगा। उक्त कार्य के दौरान रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना / निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा प्रारंभ करना:

  1. गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. जनशताब्दी एक्सप्रेस की यात्रा दि.25/01/2022 को करमाली में निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त की जाएगी।

  2. गाड़ी सं.12052 को मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस की यात्रा दि.25/01/2022 को 15:00 बजे निर्धारित स्टेशन से पूर्व करमाली से सेवा प्रारंभ की जाएगी।

गाड़ियों का विनियमन:

1. दि.09/02/2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.12218 चंडीगढ़ - कोचुवेली एक्सप्रेस की यात्रा रत्नागिरी- करमाली सेक्शन के बीच 90 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

2. दि.10/02/2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.22114 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस की यात्रा वेर्णा स्टेशन पर 40 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR