गाड़ी के डिब्बों का अस्थायी रूप से वृद्धि
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बों मे वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.22475/22476 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस: 18 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बों में वृद्धि की गई। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 20 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
क) गाड़ी सं.22475 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को 22/02/2022 से 23/02/2022 तक हिसार जं. से प्रस्थान करेगी।
ख) गाड़ी सं.22476 कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 05/02/2022 से 26/02/2022 तक कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।