दक्षिण पश्चिम रेलवे मार्ग पर अपग्रेडेशन कार्य

Upgradation Work over South Western Railway route

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 03/02/2022 से 15/03/2022 तक दक्षिण पश्चिम रेलवे सेक्शन पर श्रवणबेलगोला-हासन जंक्शन के बीच अपग्रेडेशन कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का विनियमन

1. गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 04/02/2022, 07/02/2022 और 09/02/2022 को चन्नरायपटना स्टेशन पर 35 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

2. गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर-कारवार एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 11/02/2022, 14/02/2022, 16/02/2022 और 18/02/2022 को श्रवणबेलगोला स्टेशन पर 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

3. गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस की यात्रा 21/02/2022, 23/02/2022, 25/02/2022, 28/02/2022, 02/03/2022 और 04/03/2022 को 15 मिनट के लिए समुद्रवल्ली स्टेशन पर विनियमित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer