मध्य रेल मार्ग पर अपग्रेडेशन कार्य

Upgradation Work over Central Railway route

मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 05/02/2022 से 07/02/2022 तक मुंबई मंडल के ठाणे-दिवा जंक्शन सेक्शन के बीच मध्य रेलवे मार्ग पर 5वीं और 6वीं लाइन का अपग्रेडेशन कार्य करने संबंधी दिनांक 02/02/2022 की प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में गाडियों की सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का रद्दीकरण:

1. गाडी सं.50108 मडगांव जं. - सावंतवाड़ी रोड दैनिक पैसेंजर की यात्रा 04/02/2021 (शुक्रवार), 05/02/2022 (शनिवार), 06/02/2022 (रविवार) और 07/02/2022 (सोमवार) को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

2. गाडी सं.50107 सावंतवाड़ी रोड - मडगांव जं. दैनिक पैसेंजर की यात्रा 05/02/2022 (शनिवार), 06/02/2022 (रविवार), 07/02/2022 (सोमवार) और 08/02/2022 (मंगलवार) को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR