गाड़ियों के डिब्बों का अस्थायी आधार पर वृद्धि
मध्य रेलवे के समन्वय से होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और गाड़ी सं.11099 / 11100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" साप्ताहिक एक्सप्रेस के 12 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा और तीन तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 16 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
1. गाड़ी सं.11085 दिनांक 14/03/2022 से 24/03/2022 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी सं.11086 दिनांक 15/03/2022 से 25/03/2022 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी सं.11099 दिनांक 12/03/2022 से 26/03/2022 तक प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी सं.11100 दिनांक 13/03/2022 से 27/03/2022 तक प्रत्येक रविवार को मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।