वर्ष 2022 में होली विशेष अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन

Running of additional Holi Special Trains - 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय में होली त्योहार 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित होली विशेष अतिरिक्त गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.01017/01018 लोकमान्य तिलक (ट) – ठोकुर - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष :

गाड़ी सं.01017 लोकमान्य तिलक (ट) - ठोकुर साप्ताहिक विशेष गुरुवार 17 मार्च, 2022 को 13:30 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:10 बजे ठोकुर पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01018 ठोकुर - लोकमान्य तिलक साप्ताहिक विशेष शुक्रवार 18 मार्च, 2022 को 12:00 बजे ठोकुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी,कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सूरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 21 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR