दक्षिण रेलवे पर अवसंरचना उन्नयन कार्य
दक्षिण रेलवे ने दिनांक 17/03/2022 से 21/03/2022 तक दक्षिण रेलवे के पलक्कड़ मंडल में पडिल-कुलशेखर सेक्शन के बीच डबल लाइन शुरू करने के लिए बुनियादी संरचनाओं का अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1. दिनांक 18/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2. दिनांक 19/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16516 कारवार-यशवंतपुर एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
3. दिनांक 19/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11097 पुणे जं. - एर्नाकुलम जं. एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
4. दिनांक 18/03/2022 को शुरू होने वाली गाड़ी सं.16595 क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु सिटी जं.-कारवार एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
5. दिनांक 20/03/2022 को शुरू होने वाली गाड़ी सं.16596 कारवार - क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु सिटी जं. एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
6. दिनांक 20/03/2022 को शुरू होने वाली गाड़ी सं.06602 (56640) मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
7. दिनांक 20/03/2022 को शुरू होने वाली गाड़ी सं.06601 (56641) मडगांव जं. मेंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
8. दिनांक 21/03/2022 को शुरू होने वाली गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे जं. एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
गाड़ियों का पुनर्निर्धारण:
1. दिनांक 19/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12618 ह.निजामुद्दीन - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस की यात्रा ह.निजामुद्दीन से 04 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
2. दिनांक 20/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12202 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस की यात्रा कोचुवेली से 06 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
3. दिनांक 20/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12617 एरणाकुलम जं. - ह.निजामुद्दीन एक्सप्रेस की यात्रा एरणाकुलम जं. से 04 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
4. दिनांक 20/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20909 कोचुवेली - पोरबंदर एक्सप्रेस की यात्रा कोचुवेली से 04 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
5. दिनांक 20/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस की यात्रा तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 04 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
6. दिनांक 20/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10215 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस की यात्रा मडगांव जं. से 01:30 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
गाड़ियों का विनियमन:
1. दिनांक 19/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.19578 जामनगर - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस की यात्रा 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।