ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय में ग्रीष्मकाल - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.01403 / 01404 पुणे जं. - करमाली - पुणे जं. साप्ताहिक विशेष :
गाड़ी सं.01403 पुणे जं. - करमाली साप्ताहिक विशेष 08 अप्रैल से 03 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 17:30 बजे पुणे जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:00 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01404 करमाली - पुणे जं. साप्ताहिक विशेष 10 अप्रैल से 05 जून, 2022 तक प्रत्येक रविवार को 09:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:35 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.01406 / 01405 करमाली - पनवेल - करमाली साप्ताहिक विशेष :
गाड़ी सं.01406 करमाली-पनवेल साप्ताहिक विशेष 09 अप्रैल से 04 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को 09:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:00 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01405 पनवेल-करमाली साप्ताहिक विशेष 09 अप्रैल से 04 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को 22:00 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:00 बजे करमाली पहुंचेगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड, वीर, माणगांव और रोहा स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
3) गाड़ी सं.01201 / 01202 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर साप्ताहिक विशेष :
गाड़ी सं.01201 नागपुर - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष 09 अप्रैल से 11 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को 15:50 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:30 बजे ट्रेन मडगांव जं पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01202 मडगांव जं. - नागपुर साप्ताहिक विशेष 10 अप्रैल से 12 जून, 2022 तक प्रत्येक रविवार को 20:15 बजे मडगांव जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी वर्धा जंक्शन, धामणगांव, बडनेरा जंक्शन, अकोला, मलकापुर, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गाड़ी सं.01404, 01406 और 01202 के लिए बुकिंग 19/03/2022 शुरू होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें और सेवाओं का लाभ उठाएं।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।