दक्षिण पश्चिम रेलवे पर वास्को-द-गामा स्टेशन यार्ड में अपग्रेडेशन कार्य
Upgradation work at Vasco - Da - Gama station Yard over South Western Railway
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दक्षिण पश्चिम रेलवे पर वास्को-द-गामा स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1. गाड़ी सं.17309 यशवंतपुर-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस 12/05/2022 से 16/05/2022 तक मडगांव जंक्शन और वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है और मडगांव जं. पर सेवा समाप्त की गई है।
2. गाड़ी सं.17310 वास्को-द-गामा-यशवंतपुर एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 13/05/2022 से 17/05/2022 तक वास्को-द-गामा और मडगांव जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है और मडगांव जं. से यात्रा प्रारंभ की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
Chief Public Relations Officer