माजोर्डा और मडगांव सेक्शन के बीच अपग्रेडेशन कार्य
Upgradation work between Majorda and Madgaon section
दिनांक 10/05/2022 की प्रेस विज्ञप्ति "माजोर्डा और मडगांव सेक्शन के बीच अपग्रेडेशन कार्य" की निरंतरता में, दिनांक 17/05/2022 को माजोर्डा और मडगांव सेक्शन के बीच 438/580 कि.मी. पर एलसी-45 में आरएच गर्डर्स के डी-लॉन्चिंग के लिए यातायात ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1. गाड़ी सं.07379/07380 कुलेम-वास्को-द-गामा-कुलेम पैसेंजर विशेष को मार्ग में स्टेशन पर 60 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
2. गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. एक्सप्रेस को मार्ग के स्टेशनों पर 50 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
3. गाड़ी सं.12052 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 40 मिनट के लिए मडगांव जंक्शन से देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
Deputy General Manager / PR