गाड़ियों में डिब्बों का अस्थायी आधार पर वृद्धि

Temporary Augmentation of coaches in Trains.

पश्चिम रेलवे द्वारा  यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:


गाड़ी सं.20910/20909 पोरबंदर - कोचुवेली - पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस: अस्थायी आधार पर 23 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक शयनयान डिब्बा जोड़ने का निर्णय लिया गया है। निम्नानुसार दिनों में ये गाड़ियां 24 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:


क) गाड़ी सं.20910 पोरबंदर-कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19/05/2022 (गुरुवार) को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी।

ख) गाड़ी सं.20909 कोचुवेली-पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22/05/2022 (रविवार) को कोचुवेली से प्रस्थान करेगी।


यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR