गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की अवधि बढ़ाना

Extension of the periodicity of Train no. 02198 / 02197 Jabalpur Jn. - Coimbatore Jn. - Jabalpur Jn. Weekly Superfast Festival Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष के मौजूदा ठहराव के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष:

गैर मानसून समय:

गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं.- साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष शुक्रवार 03 जून, 2022 को 23:50 बजे जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन 14:40 बजे कोयम्बत्तूर जं. पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष सोमवार 06 जून, 2022 को 17:05 बजे कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन 08:45 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।

मानसून समय:

गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 10 जून से 27 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 23:50 बजे जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन 17:10 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 13 जून से 01 अगस्त, 2022 तक प्रत्येक सोमवार को 15:25 बजे कोयम्बत्तूर जं. प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन 08:45 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, हरदा, खंडवा, भुसावल जंक्शन, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, मंगलूरू जं., कासरगोड, कण्णूर, कोषिक्कोड, षोरणूर जं. और पालघाट स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना: कुल 24 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकंड सीटिंग - 02 डिब्बे, एसएलआर - 02।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR