गाड़ी सं.22475/22476 हिस्सार जं. -कोयम्बत्तूर जं. - हिस्सार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस के डिब्बों में स्थायी आधार पर वृद्धि

Permanent Augmentation of coaches in Train no. 22475 / 22476 Hissar Jn. -Coimbatore Jn. - Hissar Jn. Weekly Express

 

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में स्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी सं.22475/22476 हिस्सार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिस्सार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस:

18 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में दो तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे जोड़े गए हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 20 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

क) गाड़ी सं.22475 हिस्सार जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार दिनांक 01/06/2022 को हिस्सार जं. से प्रस्थान करेगी।

ख) गाड़ी सं.22476 कोयम्बत्तूर जं. - हिस्सार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार दिनांक 04/06/2022 को कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी।

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR