गाड़ियों में डिब्बों का अस्थायी आधार पर वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.12620/12619 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) में एक शयनयान डिब्बा जोड़ने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.12620 / 12619 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) में मौजूदा 22 डिब्बों की संरचना में एक शयनयान डिब्बा जोड़ा गया है। निम्नानुसार दिनों में यह गाड़ी 23 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलीई जाएगी:
क) गाड़ी सं.12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) दिनांक 02/06/2022 से मंगलुरु सेंट्रल से प्रस्थान करेगी।
ख) गाड़ी सं.12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) दिनांक 03/06/2022 से लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।