वन वे सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन

Running of One Way Superfast Special Train

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय में गाड़ी सं.01099 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वन वे सुपरफास्ट विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01099 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वन वे सुपरफास्ट विशेष: गाड़ी सं.01099 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वन वे सुपरफास्ट विशेष बुधवार, 08 जून, 2022 को 07:50 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:20 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशन पर रुकेगी।

संरचना: कुल 16 एलएचबी डिब्बे = एसी चेयर कार - 03 डिब्बे, विस्टा डोम- 01 डिब्बा, सेकेंड सीटिंग - 10 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR