आरआरबी विशेष गाड़ी का संचालन
Running of RRB Special Train
परीक्षा में भाग लेने वाले आरआरबी उम्मीदवारों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए नागपुर जंक्शन और मडगांव जं. के बीच आरआरबी विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी सं.01063 / 01064 नागपुर जं. - मडगांव जं. - नागपुर जं. परीक्षा विशेष:
गाड़ी सं.01063 नागपुर जं. - मडगांव जं. परीक्षा विशेष रविवार 12 जून, 2022 को 17:50 बजे नागपुर जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दिनांक 14/06/2022 मंगलवार को 01:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01064 मडगांव जं. - नागपुर जं. परीक्षा विशेष बुधवार 15 जून, 2022 को 15:00 बजे मडगांव जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:30 बजे नागपुर जं. पहुंचेगी।
यह गाड़ी वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला जंक्शन, मलकापुर, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, मनमाड जंक्शन, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड तार लाइन, पुणे जंक्शन, सतारा, मिरज जंक्शन, बेलगावी जंक्शन और लोंडा जं. पर रुकेगी।
संरचना: कुल 16 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 12 डिब्बे, एसएलआर – 02.
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।
Deputy General Manager / PR