दक्षिण-पश्चिम रेलवे मार्ग पर बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य
दक्षिण-पश्चिम रेलवे द्वारा दक्षिण-पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल में बेलगावी-सुलधाल सेक्शन में दोहरीकरण परियोजना के बुनियादी संरचना के अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 20/06/2022 और 27/06/2022 को सांवर्डेम-कुडचर्डे, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा जंक्शन, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड और सतारा स्टेशनों के ठहराव को छोड़कर मडगांव जं. - रोहा - पनवेल - कर्जत - लोनावला - पुणे जं. से होकर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।