गाड़ियों में डिब्बों का अस्थायी आधार पर वृद्धि

Temporary Augmentation of Coaches in Trains

मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और गाड़ी सं.11099 / 11100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" साप्ताहिक एक्सप्रेस में 12 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित और एक वातानुकूलित चेयर कार (डबल डेकर) डिब्बा बढाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 14 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

1. गाड़ी सं.11085 लोकमान्य तिलक(ट) - मडगांव जं. "डबल डेकर" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20/06/2022 से 27/07/2022 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को लोकमान्य तिलक(ट) से प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी सं.11086 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21/06/2022 से 28/07/2022 तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।

3. गाड़ी सं.11099 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. "डबल डेकर" साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18/06/2022 से 30/07/2022 तक प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।

4. गाड़ी सं.11100 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को दिनांक 19/06/2022 से 31/07/2022 तक मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित COVID-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR