अतिरिक्त शीतकालीन/आंगनेवाड़ी/होली विशेष गाडि़यों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.01453 / 01454 लोकमान्य तिलक (ट) - सुरतकल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01453 / 01454 लोकमान्य तिलक (ट) - सूरतकल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष(साप्ताहिक): गाड़ी सं.01453 लोकमान्य तिलक (ट)-सुरतकल विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 03/02/2023 से 31/03/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:30 बजे सुरतकल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01454 सुरतकल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 04/02/2023 से 01/04/2023 तक प्रत्येक शनिवार को 19:40 बजे सुरतकल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:25 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगाव जं., कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि और मुल्की स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 17 डिब्बे : द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से इन सेवाओं का लाभ उठाने का अनुरोध है।