दक्षिण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य
दक्षिण रेलवे द्वारा दिनांक 26.01.2023 से 17.02.2023 तक नागरकोइल टाउन को क्रॉसिंग स्टेशन के रूप में कार्यान्वित करने के लिए लाइन ब्लॉक और पावर ब्लॉक संचालित करने के साथ एरानिएल - नागरकोइल जंक्शन स्टेशन के बीच डिसमेंटलिंग और आरओबी लॉन्चिंग करने के लिए के लिए शैडो ब्लॉक अधिसूचित किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का पुनर्निर्धारण:
1. दिनांक 14/02/2023 को 14:45 बजे प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16336 नागरकोइल जं. - गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा अब 16.05 बजे अर्थात 80 मिनट देरी से पुनर्निर्धारित की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।