गाड़ी सं.01139 / 01140 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष की सेवाओं में वृधि

Extension of services of Train no. 01139 / 01140 Nagpur - Madgaon Jn. - Nagpur Bi-Weekly Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.01139 / 01140 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष में मौजूदा ठहराव, संरचना और समय के साथ सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01139/01140 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर विशेष (द्वि-साप्ताहिक) निम्नानुसार विवरण के अनुसार दिनांक 08/06/2023 तक गैर-मानसून समय के साथ चलेगी:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

गाड़ी चलने के दिन

तक अधिसूचित

तक बढ़ाया गया

1

01139 नागपुर - मडगांव जं. द्वि-साप्ताहिक विशेष

बुधवार और शनिवार

25/02/2023

01/03/2023 से 07/06/2023 तक

2

01140 मडगांव जं. - नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष

गुरुवार और रविवार

26/02/2023

02/03/2023 से 08/06/2023 तक

गाड़ी सं.01139 /01140 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर विशेष (द्वि-साप्ताहिक) मानसून समय के साथ 10/06/2023 से 02/07/2023 तक निम्नानुसार दिए गए विवरणानुसार चलाई जाएगी:

गाड़ी सं.01139 नागपुर-मडगांव जं. विशेष (द्वि-साप्ताहिक) दिनांक 10/06/2023 से 01/07/2023 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 15:05 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:45 बजे ट्रेन मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01140 मडगांव जं. - नागपुर विशेष (द्वि-साप्ताहिक) दिनांक 11/06/2023 से 02/07/2023 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को 19:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR