होली त्योहार - 2023 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से होली त्योहार - 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.01187/01188 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01187 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 02/03/2023 और 09/03/2023 को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:00 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01188 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 03/03/2023 और 10/03/2023 को 16:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, जनरेटर कार – 02.
2) गाड़ी सं.01165/01166 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01165 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 07/03/2023 को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन 17:20 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01166 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 08/03/2023 को 18:45 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर(एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
कुल 22 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, जनरेटर कार – 02.
3) गाड़ी सं.01597/01598 रोहा - चिपलून - रोहा मेमू विशेष:
गाड़ी सं.01597 रोहा - चिपलूण मेमू विशेष दिनांक 04/03/2023 से 12/03/2023 तक 11:05 बजे रोहा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:20 बजे चिपलूण पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01598 चिपलूण - रोहा मेमू विशेष दिनांक 04/03/2023 से 12/03/2023 तक 13:45 बजे चिपलून से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:10 बजे रोहा पहुंचेगी।
यह गाड़ी माणगांव, वीर, सापे वामणे, करंजाडी, विन्हेरे और खेड़ स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: 12 कार मेमू।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।