वन वे होली विशेष गाड़ी का संचालन

Running of One Way Holi Special Train

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से होली त्योहार- 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.01592 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) वन वे विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः

गाड़ी से.01592 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) वन वे विशेष :

गाड़ी सं.01592 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) वन वे विशेष दिनांक 07/03/2023 मंगलवार को 08:45 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, नांदगांव रोड, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवड़े, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, आरवली रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना : कुल 17 डिब्बे = शयनयान - 15 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ी के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR