होली त्योहार - 2023 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Additional Special Trains during Holi Festival - 2023

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से होली महोत्सव-2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.01151/01152 मुंबई सीएसएमटी - रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी विशेष:

गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - रत्नागिरी विशेष दिनांक 04/03/2023 और 07/03/2023 को 00:30 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 09.00 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01152 रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी विशेष दिनांक 06/03/2023 को 06:30 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:50 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 18 डिब्बे, एसएलआर – 02.

2) गाड़ी सं.01154 / 01153 रत्नागिरी - पनवेल - रत्नागिरी विशेष:

गाड़ी सं.01154 रत्नागिरी - पनवेल विशेष दिनांक 04/03/2023 और 07/03/2023 को 10:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:20 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01153 पनवेल - रत्नागिरी विशेष दिनांक 05/03/2023 और 08/03/2023 को 18:20 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:20 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।

यह गाड़ी संगमेश्वर रोड, आरवली रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, वीर, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 18 डिब्बे, एसएलआर – 02.

3) गाड़ी सं.01155/01156 पनवेल - सावंतवाड़ी रोड - पनवेल विशेष:

गाड़ी सं.01155 पनवेल - सावंतवाड़ी रोड विशेष दिनांक 04/03/2023 और 07/03/2023 को 18:20 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:10 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01156 सावंतवाड़ी रोड - पनवेल विशेष दिनांक 05/03/2023 और 08/03/2023 को 07:45 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:20 बजे पनवेल पहुंचेगी।

यह गाड़ी रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 18 डिब्बे, एसएलआर – 02.

 

 

4) गाड़ी सं.01158 रत्नागिरी - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष:

गाड़ी सं.01158 रत्नागिरी - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 09/03/2023 को 06:30 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:30 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी संगमेश्वर रोड, आरवली रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, वीर, माणगांव, रोहा, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना : कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 18 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR