पश्चिम रेलवे पर उधना यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

Diversion of Trains due to Udhna Yard Remodelling Work over Western Railway

पश्चिम रेलवे द्वारा उधना यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी सेवाओं के पैटर्न को दिनांक 03/03/2023 से 06/03/2023 तक निम्नानुसार दिए गए विवरण के अनुसार बदलने के लिए अधिसूचित किया गया है:

1) दिनांक 05/03/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.09057 उधना - मंगलुरु जं. होली विशेष उधना के बजाय वलसाड स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

2) गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:

1) दिनांक 05/03/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12432 ह.निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल "राजधानी" एक्सप्रेस की नागदा जंक्शन - भोपाल जं. - इटारसी जं. - भुसावल जं. - कल्याण जंक्शन - पनवेल जंक्शन से होकर जाएगी।

2) दिनांक 04/03/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12284 ह.निजामुद्दीन-एरणाकुलम जं. "दुरंतो" एक्सप्रेस नागदा जंक्शन - भोपाल जं. - इटारसी जं. - भुसावल जं. - कल्याण जंक्शन - पनवेल जंक्शन से होकर जाएगी।

3) दिनांक 04/03/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12217 कोचुवेली - चंडीगढ़ एक्सप्रेस पनवेल जंक्शन - कल्याण जंक्शन - भुसावल जंक्शन - इटारसी जं. - भोपाल जं. - आगरा कैंट - नई दिल्ली से होकर जाएगी।

4) दिनांक 04/03/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16312 कोचुवेली - श्री गंगानगर एक्सप्रेस पनवेल जंक्शन - कल्याण जंक्शन - खंडवा जंक्शन - इटारसी जंक्शन - भोपाल जं. - संत हिरदाराम नगर - नागदा जं. - रतलाम जं.– छायापुरी से होकर जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR