मध्य रेलवे पर प्री एनआई/एनआई कार्य के कारण गाड़ी सं.12780 ह.निजामुद्दीन-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन
मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 22/03/2023 और 23/03/2023 को दौंड-मनमाड जंक्शन के संबंध में बेलापुर, चितली और पुनतांबा स्टेशनों के बीच प्री एनआई/एनआई ब्लॉक संचालित करने के लिए अधिसूचित किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1) दिनांक 21/03/2023 और 22/03/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12780 ह.निजामुद्दीन – वास्को-द-गामा "गोवा" एक्सप्रेस (दैनिक) को मनमाड जंक्शन, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत जंक्शन, लोणावला और पुणे जंक्शन के होकर से मार्ग परिवर्तन किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।