गाड़ी सं.06007 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) वन वे सुपरफास्ट विशेष
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06007 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) वन वे सुपरफास्ट विशेष का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06007 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) वन वे सुपरफास्ट विशेष:
गाड़ी सं.06007 मंगलुरु जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) वन वे सुपरफास्ट विशेष दिनांक 08/04/2023, शनिवार को 18:10 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी सुरतकल, उडुपि, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, भटकल, मुर्डेश्वर, कुमटा, कारवार, काणकोन, मडगांव जंक्शन, करमाली, थिविम, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, वीर, माणगांव, रोहा, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।।
संरचना: कुल 19 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, शयनयान – 06 डिब्बे, जनरल – 09 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।