ग्रीष्म ऋतु-2023 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से ग्रीष्म ऋतु-2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़िया चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01455 / 01456 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) स्पेशल (साप्ताहिक):
गाड़ी संख्या 01455 लोकमान्य तिलक (ट)-करमाली स्पेशल (साप्ताहिक) दिनांक 15/04/2023 से 03/06/2023 तक प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक (ट) से 01:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:35 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01456 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 15/04/2023 से 03/06/2023 तक प्रत्येक शनिवार को 16:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 21 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 02डिब्बे, जनरेटर – 01
2) गाड़ी सं.01049 पुणे जं. - एरणाकुलम जं. सुपरफास्ट और गाड़ी सं.01050 एरणाकुलम जं. - पुणे जं. विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01049 पुणे जंक्शन - एरणाकुलम जं. सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 13/04/2023 से 25/05/2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 18:45 बजे पुणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:50 बजे एरणाकुलम जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01050 एरणाकुलम जं. - पुणे जं. विशेष(साप्ताहिक) दिनांक 14/04/2023 से 26/05/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 23:25 बजे एरणाकुलम जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:45 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोनावला, पनवेल, रोहा, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुंदापुरा, उडुपि, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कण्णूर, थल्लश्शेरी, कोषिक्कोड, तिरूर, षोरणूर जंक्शन और तृश्शूर स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 06डिब्बे, एस एल आर – 02
उपरोक्त गाड़ियों के समय के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ी सं.01456 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) के लिए बुकिंग 10/04/2023 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।