ग्रीष्म ऋतु के दौरान गाड़ी सं.09057/09058 उधना जंक्शन - मंगलुरु जं. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराये पर का संचालन

Running of Summer Special Train No. 09057 / 09058 Udhna Jn. - Mangaluru Jn. - Udhna Jn. Weekly on Special Fare

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्म ऋतु - 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.09057/09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष,विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 09057/09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराये पर:

गाड़ी सं.09057 उधना जं. - मंगलुरु जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर दिनांक 12/04/2023, 19/04/2023, 26/04/2023, 03/05/2023, 10/05/2023, 17/05/2023, 24/05/2023, 31/05/2023 और 07/06/2023 को प्रत्येक बुधवार को 20:00 बजे उधना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:40 बजे मगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09058 मंगलुरु जं. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर दिनांक 13/04/2023, 20/04/2023, 27/04/2023, 04/05/2023, 11/05/2023, 18/05/2023, 25/05/2023, 01/06/2023 और 08/06/2023 को प्रत्येक गुरुवार को 21:10 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:05 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09058 मंगलुरु जं. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरथकल स्टेशनों पर रुकेगी।

उपरोक्त ठहरावों के अतिरिक्त, गाड़ी सं. 09057 उधना जं. - मंगलुरु जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर को भिवंडी रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = कंम्पोजीट (प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सेकेंड़ सीटिंग - 03डिब्बे, एसएलआर-01, जनरेटर कार– 01.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR